फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Outpost incharge changed, ADG took stock of the robbery site

चौकी इंचार्ज बदले, एडीजी ने डकैतीस्थल का जायजा लिया

Thu, 06 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Outpost incharge changed, ADG took stock of the robbery site
राधानगर में चोरी के बाद हुई हत्या के मामले में पूंछतांछ करते एडीजी प्रेम प्रकाश। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक के घर डकैती और चोरियों के घटनास्थल का बुधवार दोपहर एडीजी प्रेम प्रकाश ने जायजा लिया। वह करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर रहे। एसपी को वारदात का जल्द से जल्द खुलासा किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डकैती के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज राजेश सिंह समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया था। बुधवार को राधानगर चौकी में इंचार्ज उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को बनाया है। बृजेश पहले कोतवाली में तैनात थे।
विज्ञापन

एडीजी डकैती में दिवंगत सेवानिवृत्त शिक्षक बलवीर सिंह के घर पहुंचे। उनके परिवार से मिले। परिजनों से पुरानी रंजिश के बारे में पूछताछ की। उसके बाद पड़ोसी लक्ष्मी गुप्ता के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बदमाशों ने चोरी की थी, यहां एक तमंचा भी मिला था। इस घर में पूछताछ के बाद एडीजी लौट गए। कोतवाली और स्वॉट टीम ने चोरी वालों घरों के गृहस्वामियों और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
टीमों ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस डकैती और चोरियों के बीच का कनेक्शन खोजने में जुटी है। इनके बीच कोई जुड़ाव है या फिर शिक्षक की हत्या के पीछे और कोई दूसरी वजह है।
यह स्पष्ट होने पर ही पुलिस की जांच किसी एक ओर मुड़ सकती है। बता दे राधानगर इलाके में सेवानिवृत्त शिक्षक की एक जनवरी की रात ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद बदमाश अलमारियों का लॉकर तोड़कर करीब साढ़े 16 लाख का माल लूट ले गए थे।

दो कैमरों के पांच-पांच घंटे का फुटेज लिया
पुलिस ने बुधवार को एक इंटर कॉलेज और एक वकील के घर में लगे सीसीटीवी से पांच-पांच घंटे का फुटेज एकत्र किया है। रात करीब 12 बजे से भोर पांच बजे तक की कैमरा रिकार्डिंग पेन ड्राइव में ली है।
जिसकी पुलिस गहनता से जांच की जाएगी। कोतवाल अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कैमरों के फुटेज लिए गए हैं। जिसे चेक करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed