फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,One arrested for demanding extortion of 1.5 crore from petrol pump owner

पेट्रोल पंप मालिक से डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,One arrested for demanding extortion of 1.5 crore from petrol pump owner
पुलिस हिरासत में पांच देशी बमों के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद नोट- फोटो संख्या 17 का फोटो के साथ परि? - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। एक माह पहले नरैनी के एक पेट्रोल पंप मालिक को फोन पर धमकी देते हुए डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से पांच देसी बम, मोबाइल, फर्जी दस्तावेजों से लिया गया सिम बरामद किया है।
विज्ञापन

नरैनी निवासी अजीत कुमार पेट्रोल पंप मालिक हैं। एक माह पहले उन्हें एक नंबर से फोन आया। बात कर रहे युवक ने उनसे डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
उसने बताया कि किसी ने उन्हें जान से मारने के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं और अगर वह अपनी जान बचाना चाहते हैं तो डेढ़ करोड़ रुपये दे दें। इसकी सूचना उन्होंने विजयीपुर चौकी में द
विज्ञापन

ी थी। पुलिस तब से इस प्रकरण की जांच में लगी थी। चौकी इंचार्ज विजयीपुर प्रशांत कटियार ने मंगलवार रात नरैनी के एक पेट्रोल पंप के पास से राजू कोरी निवासी अकबरपुर बढ़वा थाना किशनपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से पांच देसी बम, एक मोबाइल, घड़ी व फर्जी सिमकार्ड बरामद किया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक ने रंगदारी मांगने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed