फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Old woman's body found in Ramganga canal

रामगंगा नहर से वृद्धा का शव मिला .

Tue, 01 Mar 2022 05:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Old woman's body found in Ramganga canal
नहर पुल पर कूड़ा करकट को हटाता पुलिस कर्मी व लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर मजरे मौहार के पास नागा बाबा कुटी रामगंगा नहर पुल पर मंगलवार को एक वृद्धा का शव फंसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

नहर से शव को निकलवाकर मोर्च्युरी हाउस में रखवाया। इससे पहले रविवार को एक युवक का शव नहर में मिला था। उसकी भी पहचान नहीं हो सकी है।
रामगंगा नहर मौहार गांव से गुजरी है। रतनपुर के पास मंगलवार को सुबह दुर्गंध फैलने से ग्रामीण इकट्ठा हुए। नहर में खरपतवार के बीच एक महिला का शव फंसा देखा। सूचना पर थाना और चौकी का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन

सीओ योगेंद्र सिंह मलिक भी मौके पर पहुंचे। सिपाहियों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। क्षेत्र में दो दिन बाद दूसरा शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा रही कि दोनों शव हत्या करके नहर में फेंके गए हैं। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला की उम्र करीब 50 साल लग रही है। महिला के गले में एक माला, दोनों हाथ में अंगूठी व चूड़ी हैं।

पहचान का कोई निशान नहीं मिला है। शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक रोका जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पहले मिले युवक के शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed