फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Now Anganwadi will boycott the works of other departments

अब अन्य विभागों के कामों का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Now Anganwadi will boycott the works of other departments
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका संघ की जिला इकाई ने अन्य विभागों के कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहर कालोनी में धरना देकर प्रोत्साहन राशि को नियमित मानदेय में शामिल करने की मांग उठाई। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

धरने में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा ने कहा कि चुनाव के समय सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन 5500 रुपये मासिक से बढ़ाकर 10 हजार मासिक करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद वादा भुला बैठी। केंद्र और राज्य सरकारें दिन प्रतिदिन काम का बोझ तो बढ़ा रही हैं, लेकिन पैसा नहीं बढ़ाया जा रहा है। सितंबर में 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का सरकार ने ऐलान किया है। यह प्रोत्साहन राशि उनके मानदेय में जोड़ दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अन्य विभागों के कार्यों का बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है। धरने में मांगे पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान लक्ष्मी गुप्ता, रेशमा सिंह, रेनू देवी, साधना देवी, शहनाज, सावित्री देवी, सुनीता देवी, किरन सैनी, आरती देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, रुकसाना, सौभाग्यवती, शैलजा, मंजू देवी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed