फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Negligence: Water filled farmers' crops due to cut tracks

कटी पटरी से किसानों की फसलों में भर गया पानी

Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Negligence: Water filled farmers' crops due to cut tracks
रसूलाबाद माइनर में औरेई के पास कटी खांदी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। नहर में पानी आते ही सिल्ट सफाई में की गई खानापूरी की पोल खुलने लगी है। रसूलाबाद माइनर का पानी कटी पटरी से होकर किसानों के खेतों में भर गया। शनिवार सुबह किसान जब खेतों की ओर गए तो राई, सरसों और चना की फसल में पानी भरा देख उनके होश उड़ गए। किसानों ने मिल कर खांदी को बांधा।
विज्ञापन

नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के लिए हर साल सिल्ट सफाई और पटरियों की मरम्मत कराई जाती है। अक्तूबर से 15 दिसंबर तक सिल्ट सफाई कराए जाने को लेकर नहरों का पानी बंद था।
विज्ञापन

रसूलाबाद माइनर की पटरी बारिश में कट गई थी। सिल्ट सफाई के दौरान कटी पटरी को सही नहीं किया गया। शुक्रवार रात को माइनर में पानी आया और कटी पटरी से पानी बहकर किसानों के खेतों में भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसान सुखराम दिवाकर की दो बीघे आलू की फसल, अरुण द्विवेदी की पांच बीघा, शिवदास की तीन बीघे, घसीटे की दो बीघा, रामदीन की दो बीघा, गोवर्धन की तीन बीघा व मुन्ना सिंह की 15 बीघा सरसों की फसल में पानी भर गया है।

इन किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी सिल्ट सफाई की धनराशि में खानापूरी करते हैं। अधिकारियों की अनदेखी से किसानों को न तो समय पर सिंचाई का पानी मिलता है और खांदी से फसलें भी बर्बाद हो जाती हैं।
अधिशासी अभियंता नंदजी गुप्ता ने बताया कि खांदी कटने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेज कर दिखवाया जाएगा। अगर पटरी कमजोर है, तो सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed