फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Name of the lone minister missing from the list of Apna Dal S star campaigners

अपना दल की स्टार प्रचारकों की सूची से एकलौते मंत्री का नाम गायब

Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Name of the lone minister missing from the list of Apna Dal S star campaigners
फतेहपुर। भाजपा सरकार के सहयोगी दल अपना दल (एस) के स्टार प्रचारकों की सूची ने सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से एकलौते मंत्री का ही नाम गायब है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन

जय कुमार जैकी को अपना दल (एस) के कोटे से 2017 के विधानसभा चुनाव में जहानाबाद से टिकट मिला था। मोदी लहर में जैकी भाजपा के समर्थन पर चुनाव लड़े और जीते।
विज्ञापन

उन्हें योगी सरकार में अपना दल (एस) के कोटे से कारागार राज्यमंत्री बनाया गया। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट का वक्त आया तो अभी तक पार्टी ने जहानाबाद सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री होने के बावजूद जैैकी टिकट के लिए अभी तक संघर्षरत हैं। 25 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम न होना कई तरह के संदेश दे रहा है।
चर्चा है कि राज्यमंत्री को लेकर पार्टी के अंदर प्रथम दृष्टया सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसी चर्चा है कि पार्टी नेतृत्व जैैकी को दोबारा जहानाबाद से टिकट देने को लेकर अभी तक मंथन कर रहा है।
हालांकि उनके प्रतिद्वंदी और इस सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों में यह चर्चा है कि स्टार प्रचारकों की सूची से नाम हटाकर अप्रत्यक्ष रूप से टिकट कटने का संदेश दिया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं ये नाम
- अनुप्रिया पटेल, आशीष पटेल, डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, नील रतन सिंह पटेल, पकौरी लाल, आरबी सिंह पटेल, अवधेश नारायण वर्मा, रेखा वर्मा, राजकुमार पाल, अजीत सिंह बैंसला, महेश चौधरी, मो.वकील, अहमद खान मंसूरी, जकी यू नसीर, नदीम असरफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed