फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Murder charge over elderly's death

बुजुर्ग की मौत पर हत्या का आरोप

Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Murder charge over elderly's death
असोथर। थाना क्षेत्र बेसड़ी गांव में एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। मृतक के पौत्र ने उसकी हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंतिम यात्रा रोककर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टण को भेजा है।
विज्ञापन

बेसड़ी गांव निवासी जगत नारायण द्विवेदी ( 94) के तीन लड़के है। इसमें सबसे बड़ा राम प्रकाश फतेहपुर में रहता है। जबकि गांव में ओम प्रकाश व जय प्रकाश रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बीमारी के चलते इलाज के दौरान जगत नारायण की मौत हो गई। परिजन और रिश्तेदार रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा किनारे भिटौरा घाट बस से लेकर जा रहे थे। इस बीच पहुंची पुलिस ने बसों को रोक कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि मृतक के पौत्र सुरेश ने सूचना दी है कि उनके दादा की मौत को लेकर उसे संशय है। चाचा उन्हें इलाज के लिए लेकर गए थे, जहां उनकी हत्या की गई है। इसलिए उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। उसकी सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। शिकायत करने वाला युवक होमगार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed