फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,mother bled son by beating

मां बेटे को पीटकर लहूलुहान किया

Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,mother bled son by beating
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर बिंद में मां बेटे को गुरुवार को मारपीट कर घायल किया है। सीएचसी में दोनों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कृपालपुर बिंद निवासी अजय घर के पास सुबह एक गुमटी से गुटखा खरीदने गया था। जहां पहले से मौजूद लल्लू, ओम प्रकाश, रामस्वरूप उसे गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा।
वह जान बचाकर घर की तरफ भागा। तो पीछे से हमलावर भी पहुंच गए। उसे घर के बाहर भी पीटा। अजय का शोर सुनकर उसकी मां दयारानी पहुंची और बीच-बचाव करने लगी।
हमलावरों ने उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर घायल के पिता प्रेम नारायण खेत से घर पहुंचा। पत्नी-पुत्र को घायल देख सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां से डाक्टर ने दयारानी को जिला अस्पताल रेफर किया। प्रेम नारायण ने जहानाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed