फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Monkey jumped on HT line, fire broke out in cold store due to collision of wires

शार्ट सर्किट से कोल्ड स्टोर में लगी आग

Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Monkey jumped on HT line, fire broke out in cold store due to collision of wires
कोल्ड स्टोर में आग लगने से निकलता धुआं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
औंग। गुधरौली गांव स्थित एक कोल्ड स्टोर को आने वाली एचटी लाइन के तार पर रविवार सुबह एक बंदर कूद गया। इससे तीनों तार आपस में टकराने से फाल्ट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन

वहीं हाई वोल्टेज आने से कोल्ड स्टोर के एक हिस्से में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब साढ़े सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल टीम को हाइड्रा मशीन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव में पूर्व विधायक आदित्य पांडेय का ममता कोल्ड स्टोर है। यहां चौडगरा बिजली घर से 11 हजार केवीए की लाइन आई है। कोल्ड स्टोर का ट्रांसफार्मर परिसर में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के पड़ोस में एक केमिकल फैक्टरी है। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे केमिकल फैक्टरी की छत से बंदर ने एचटी लाइन पर छलांग लगाई। तीनों तारों के आपस में टकराने से जहां करंट लगने से झुलसकर बंदर की मौत हो गई।
वहीं फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर में आग लगने के साथ ही कोल्ड स्टोर के एक हिस्से में आग लग गई। गनीमत ये रही कि इन दिनों कोल्ड स्टोर खाली है। आग लकड़ी और थर्माकोल के फाउंडेशन में लगी।
आग लगने की सूचना पर मैनेजर रामकुमार पटेल और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने पहले स्टोर में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
परिसर में लगातार धुआं भरता चला गया। वहीं गैस का रिसाव भी होने लगा। यह देख कर्मी बाहर निकल आए और दमकल को सूचना दी। इसबीच आग लगने की जानकारी पर औंग थाने का फोर्स और सदर, बिंदकी फायर स्टेशन की दमकल पहुंची। जो आग बुझाने में नाकाम हो गई। सीएफओ ने मामले की जानकारी विभागीय कंट्रोल रूम को दी।
जिसके बाद कानपुर देहात से तीन, हमीरपुर से एक, रायबरेली से दो, फतेहपुर मुख्यालय से दो दमकल वाहन पहुंचे। आग काफी ऊंचाई वाले हिस्से में लगी होने के कारण पास की इमारत से दमकल ने पानी डालना शुरू किया। इससे भी आग नहीं बुझी और अमोनिया के रिसाव की वजह से कोई भी अंदर घुसने में जोखिम नहीं उठा सका।
इस पर बिंदकी एसडीएम अवधेश निगम ने नायब तहसीलदार रवि को भेज कर एनएचएआई से हाइड्रा मशीन, एंबुलेंस और पोकलैंड मशीन मंगवाई। हाइड्रा मशीन में दमकल के पाइप बांधकर दीवार तोड़कर पानी डालना शुरू किया गया। तब जाकर शाम करीब शाम साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। सीएफओ उमेश गौतम ने बताया कि आग शांत होने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया है। कोल्ड स्टोर के मैनेजर से पूछताछ की गई है।
बढ़ती आग तो होता बढ़ा हादसा
कोल्ड स्टोर फैक्टरी एरिया में हैं। इसके आसपास कई केमिकल फैक्टरी, पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप है। प्रशासन को आग पर काबू नहीं होने की खबर लगी तो होश उड़ गए। कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के अधिक रिसाव से विस्फोट होने की भी संभावना होती है। आग फैलने से आसपास इलाके में आग फैलने का खतरा पैदा हो गया। इस पर प्रशासन तेजी से सक्रिय हुआ। आसपास के जिलों से दमकल बुलाई गई और एनएचएआई की मदद ली गई। हादसे में लाखों की क्षति बताई जा रही है। जिसका दमकल विभाग आंकलन करने में जुटा है।

वन टीम ने बंदर को दफन किया
हादसे में बंदर की मौत की सूचना पर वन रक्षक भुनवेश्वर द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग क्षेत्र में बंदर को दफन किया।

गोधरौली कोल्ड स्टोर में आग लगने की जानकारी के बाद लगी भीड़। संवाद

गोधरौली कोल्ड स्टोर में आग लगने की जानकारी के बाद लगी भीड़। संवाद- फोटो : FATEHPUR

क्रेन के माध्यम से आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद

क्रेन के माध्यम से आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed