{"_id":"61f549d7dabaef075e38d3f4","slug":"fathepur-news-molestation-with-mother-who-arrived-with-a-complaint-of-rape-fatehpur-news-knp6777134153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची मां से आरोपी पक्ष ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची मां से आरोपी पक्ष ने की छेड़खानी
विज्ञापन
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामले की शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची किशोरी की मां के साथ आरोपी के पिता और भाई ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, छेड़खानी, लूटपाट समेत कई धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके घर में नौ अक्तूबर 2021 की शाम करीब छह बजे पड़ोसी कल्लू घर में घुस आया था। उसने 14 साल की पुत्री को अकेला देखकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद भाग निकला, जब वह घर पहुंची तो बेटी ने आपबीती बताई। जिसके बाद वह कल्लू के घर बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि कल्लू के पिता और भाई ने उसकी लाठी डंडों और लात घूंसों से पिटाई की।
विज्ञापन
उसके कपड़े फाड़ दिए और मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस से शिकायत करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि पहले आरोपी पक्ष की ओर से एक महिला ने वादिनी के पति पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी वजह से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।