फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,MNREGA: 100 days work, CM honored

नरेगा से100 दिन की मजदूरी, सीएम ने किया सम्मानित

Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,MNREGA: 100 days work, CM honored
लखनऊ में मजदूर को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : FATEHPUR
जहानाबाद/फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनरेगा से साल में 100 दिन काम हासिल करने वाले जिले के एक मजदूर को सम्मानित किया है। देवमई ब्लाक के मिर्जापुर मकनपुर निवासी मजदूर राम बालक ने 2020 में पूरे 100 दिन काम किया था। मजदूर को चार अक्तूबर को सीएम ने लखनऊ में सम्मानित किया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर मकनपुर के तत्कालीन प्रधान शानदार नकवी ने कोरोना काल में गांव में बकरी और गाय पालन का सेंटर खोला था। मवेशियों की देखरेख के लिए गांव के मजदूर राम बालक को लगाया था।
विज्ञापन

मजदूर ने मनरेगा से सेंटर में पूरे 100 दिन लगन के साथ काम किया था। राम बालक को जिले का एकमात्र मनरेगा से साल में 100 दिन काम करने वाले मजदूर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री ने चार अक्तूबर को मजदूर को शील्ड और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है। उसने बताया कि नियमित मजदूरी करने पर उसे मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे, यह सपने में भी नहीं सोचा था। रामबालक ने अन्य मजदूरों को भी ऐसा सम्मान हासिल करने के लिए लगन के साथ काम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed