{"_id":"6238c655ecb9d0164865ca95","slug":"fathepur-news-mlc-election-preparations-reviewed-fatehpur-news-knp6865749160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
सपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चार सीटों पर हार का भाजपा से बदला लेने का मौका मिला है।
इस बार सपा के एमएलसी प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव को जिताकर इसका बदला लिया जा सकता है। इसके लिए पार्टी के सभी जिम्मेदार सिपाही तन मन धन से लग जाएं।
कानपुर फतेहपुर सीट पर सपा के दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव एमएलसी हैं। इस सीट पर पार्टी ने एक बार फिर निवर्तमान एमएलसी को चुनाव में उतारा है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से वोटरों को जोड़ने के लिए कहा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने की।
बैठक में सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, एमएलसी प्रत्याशी दिलीप सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, रीता प्रजापति, रफी अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, रहीम राईन, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, मोईन खान, मो.आजम मौजूद रहे।