फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Married woman dies after consuming poisonous substance

जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

Sun, 31 Oct 2021 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Married woman dies after consuming poisonous substance
घरवासीपुर में शालिनी का शव आने पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की दो दिन पहले कौशांबी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पीएम के बाद शव गांव आया तो मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

इस दौरान शव के अंतिम संस्कार को लेकर मायके, ससुराल व पुलिस के बीच जमकर कहासुनी हुई। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव की रहने वाली शालिनी सिंह (24) पत्नी ओम प्रकाश उर्फ राहुल सिंह की तबीयत 28 अक्तूबर की शाम बिगड़ गई। घरवाले उसे तुरंत कौशांबी के मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

जहां 29 अक्तूबर को शालिनी की मौत हो गई। इस बीच सूचना पर पहुंचे महिला के पिता राकेश सिंह ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता की सूचना पर मंझनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ससुराल व मायके पक्ष के लोग शव लेकर घरवासीपुर लौटे तो अंतिम संस्कार को लेकर विवाद शुरू हो गया। मायके पक्ष से पिता ने ससुरालियों पर पांच लाख रुपये और चार पहिया की मांग पूरी न होने पर बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी।
मायके पक्ष ने पहले मुकदमा दर्ज किए जाने और बाद में शव का अंतिम संस्कार किए जान की बात कही। इसे लेकर पुलिस से मायके पक्ष से तीखी झड़प हुई।
पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराकर शव का अंतिम संस्कार कराया। पिता राकेश सिंह ने तहरीर में बताया कि बेटी की शादी एक मार्च 2020 को की थी और 15 लाख रुपये नकद दिया था।

जबकि पांच लाख व एक चार पहिया गाड़ी नहीं दे सका था। इस कारण उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। इंस्पेक्टर खखरेरू जयचंद्र भारती ने बताया कि तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed