{"_id":"620aa4173f5e4b546e1c35ec","slug":"fathepur-news-magic-filled-with-girl-students-became-uncontrolled-there-was-a-stir-fatehpur-news-knp6806583117","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से भरी मैजिक हुई अनियंत्रित, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं से भरी मैजिक हुई अनियंत्रित, मचा हड़कंप
विज्ञापन
शाह। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के पास सोमवार को छात्राओं से भरी एक स्कूल की मैजिक ट्रक को ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। मैजिक सवार छात्राएं एक दूसरे से टकराकर मामूली रूप से जख्मी हुई।
शहर के देवीगंज की रामा अग्रहरी बालिका इंटर कॉलेज की मैजिक शाह से छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। मैजिक में 10 से 12 छात्राएं थी। छात्रा रंजना केवाई निवासी ने बताया कि मैजिक चालक पंकज मौर्या निवासी साथरियांव ट्रक को ओवरटेक करने में स्पीड नियंत्रित नहीं रखा सका और मैजिक खंती में जाकर रुकी।
हादसे में साहिबा, रंजना, शिवानी, प्रिंसी, साक्षी, याशी, साइना समेत अन्य छात्राएं मामूली रूप से चुटहिल हुई। छात्राओं को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना से परिजनों में नाराजगी रही। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी।