{"_id":"61687e4b961e721f4b12b8a0","slug":"fathepur-news-lalauli-police-accused-of-releasing-the-accused-of-theft-fatehpur-news-knp6583436151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललौली पुलिस पर चोरी के आरोपियों को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललौली पुलिस पर चोरी के आरोपियों को छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
बहुआ। ललौली पुलिस पर एक ट्रक का पहिया चोरी करने के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगा है। मामले में ट्रक चालक के बयान का वीडियो वायरल हुआ है।
ट्रक चालक उमेश राम निवासी गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। वह 12 चक्का ट्रक अढ़ावल मौरंग घाट में चलाता है। मौरंग घाट बंद होने के समय ट्रक का क्राउन टूट गया था। इसके बाद से ट्रक चालक खड़ा किए था।
चालक का आरोप है कि कुछ लोगों ने ट्रक खड़ी करने के एवज में रुपये मांगे थे और धमकी भी दी थी। बाहरी होने के चलते ट्रक चालक ने थाने में शिकायत नहीं की थी।
चालक ने बताया कि मंगलवार की रात उसके ट्रक का पहिया धमकी देने वाले लोग खोल ले गए। उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाया।
जहां आरोपियों ने पहिया खोलने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे पहिया मिल जाने की बात कही और आरोपियों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक खाने पीने वाला है। लेन देन का मामला है।