फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Khanapuri being done in the name of silt cleaning

सल्टि सफाई के नाम पर की जा रही खानापूरी

Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Khanapuri being done in the name of silt cleaning
असोथर। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से नहर की शाखाओं में चल रही सिल्ट सफाई में ठेकेदार खेल कर रहे हैं। जेसीबी से रजबहों के तली की घास साफ कराके खानापूरी की जा रही है। रजबहों की दीवारें घास से पटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर रजबहा में बिलारीमऊ गांव के पास ठेकेदार ने सिल्ट सफाई कराई है। जेसीबी को रजबहा में दौड़ाकर नीचे की मिट्टी को खरोंच दिया गया है। किसान जगरूप ने कहा कि रजबहा में 15 साल से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

हर साल सिल्ट सफाई के नाम खानापूरी की जाती है। सिल्ट सफाई के समय ही एक दो बार सिंचाई विभाग की टीम आती है। उसके बाद कोई यहां देखने नहीं आता है कि रजबहा में पानी आया है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं। वह अभी भी चना, राई, अरहर की फसलों की बुवाई करते हैं। निचली गंगा नहर के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने कहा कि दो दिन पहले गाजीपुर रजबहे का निरीक्षण किया था।

सिल्ट सफाई मानक के अनुसार नहीं पाई गई। ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि दोबारा मानक के अनुसार सिल्ट सफाई कराएं। जब तक मानक के अनुसार सिल्ट सफाई नहीं कराई जाएगी। भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed