फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Khaki has no time to investigate rape and murder

दुष्कर्म, हत्या की जांच को नहीं है खाकी फुर्सत

Tue, 22 Feb 2022 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Khaki has no time to investigate rape and murder
खागा। किशनपुर पुलिस की लापरवाही का अंदाजा दो दिन पहले हुई एक घटना से लगा सकते हैं। जिसमें युवती का शारीरिक शोषण के बाद बच्चा हुआ तो उसे नहर से नीचे फेंक दिया गया। हाल ये है कि तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाकर जांच तक नहीं की। हत्या और दुष्कर्म के इस मामले में पुलिस समझौते का पर्दा डालने में लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को किशनपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री का एक युवक करीब डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

जब पुत्री गर्भवती हुई तो युवक ने गर्भपात कराने व इसके बाद शादी कराने का झांसा दिया। रविवार को युवती ने विजयीपुर पीएचसी में एक बच्चे को जन्म दिया।
इसकी जानकारी पर पीएचसी आया युवक और उसका साथी उस बच्चे को लेकर भाग निकले। आरोप है कि सरौली मोड़ के आगे रारी की तरफ नहर में बच्चे को फेंक दिया। नहर में पानी था, ऐसे में बच्चे के प्राण बचना बहुत ही मुश्किल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की तहरीर मिलने पर पुलिस ने चुनावी व्यस्तता का ऐसा ढोंग रचा कि इस गंभीर प्रकरण की जांच करने का मौका तक नहीं मिला। इतना ही नहीं पुलिस इस पूरे प्रकरण में जांच करने के लिए नहर तक नहीं गई।
बल्कि दोनों पक्षों से संपर्क कर समझौता कराने में लगी रही। एसओ किशनपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच हो रही है और जल्द प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
तीन परिवार गोद लेने को थे तैयार
खागा। विजयीपुर पीएचसी में जब युवती ने बच्चे को जन्म दिया तो तीन परिवारों ने उसे गोद लेने के लिए इच्छा जताई। इसमें विजयीपुर के रहने वाले एक चौकीदार, सड़क किनारे पत्थर का कारोबार करने वाले एक परिवार और थरियांव थाना क्षेत्र के एक सम्मानित परिवार ने परिवार की मिन्नतें की और कहा कि वह बच्चे को उन्हें दे सकते हैं। इससे पहले की परिवार कुछ फैसला करता, युवती के साथ आए युवक, बच्चे को लेकर भाग निकले।

अवैध पर वैध का ठप्पा लगाने के लिए हुई पंचायत
युवती के गर्भवती होने के बाद से दोनों परिवार इस अवैध रिश्ते पर समाज की मुहर लगाने के लिए पंचायत कर रहे थे। यह मामला कई सम्मानित लोगों के दरवाजे पहुंचा लेकिन युवक पक्ष से मामले में लीपापोती की जाती रही। बच्चे की हत्या के बाद भी परिजन किसी तरह से बेटी के लिए एक सुरक्षित माहौल खोजने का प्रयास करते रहे और जब कुछ नहीं हुआ तो वह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने भी फिर से पंचायत लगाने की गिनती शुरू की जो मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed