{"_id":"6213dac707e6cf1f4324c4e3","slug":"fathepur-news-injured-old-man-dies-accused-of-murder-fatehpur-news-knp681870224","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल वृद्घ ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल वृद्घ ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप
विज्ञापन
चंद्रपाल यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के मोंगरीबाग गांव में भाजपा समर्थक बाइक सवारों की टक्कर से घायल वृद्ध की रविवार रात एक बजे कानपुर हैलट में मौत हो गई।
मृतक के बेटे ने भाजपा का समर्थन न करने पर पिता पर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। अंतिम संस्कार के बाद बेटे ने तहरीर देने की बात कही है।
असोथर थाने के सातों जोगा गांव निवासी मंगल लोधी और जितेंद्र लोधी बीजेपी समर्थक हैं। 19 फरवरी की शाम प्रचार कर मोंगरीबाग से लौटते समय गांव के चंद्रपाल यादव (65) इनकी बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
इस पर बीजेपी समर्थक दोनों युवक पर भीड़ ने हमला किया था। घायल चंद्रपाल यादव की इलाज के दौरान कानपुर हैलट में मौत हो गई। मृतक के बेटे अमर ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थक मंगल और जितेंद्र लोधी पिता से भाजपा के लिए समर्थन मांगने पहुंचे थे।
पिता ने इससे इंकार कर दिया, इस पर बीजेपी समर्थकों ने पिता को मारपीट कर घायल किया था। अंतिम संस्कार के बाद वह पुलिस को तहरीर देगा। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।