{"_id":"619548dea03972199937f84c","slug":"fathepur-news-in-the-name-of-depositing-money-in-lic-two-and-a-half-lakhs-were-grabbed-fatehpur-news-knp664451147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी में रकम जमा करने के नाम पर सवा दो लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी में रकम जमा करने के नाम पर सवा दो लाख हड़पे
विज्ञापन
फतेहपुर। एलआईसी में पैसा जमा करने के नाम पर दंपती ने सवा दो लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के मौहार गांव निवासी कृष्णा का आरोप है कि सात साल पहले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बैलाही बाजार निवासी मुन्नी लाल साहू और उसकी पत्नी ममता देवी ने एलआईसी में जमा कराने के लिए दो लाख 25 हजार रुपये लिए थे।
सात साल बाद समय पूरा होने पर उसने रुपयों की मांग की। वह रुपये देने में आनाकानी करने लगे। इसके बाद दूसरी कंपनी के बांड थमा दिए। जबकि उसने एलआईसी के नाम पर रकम सौंपी थी।
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अनिरुद्घ द्विवेदी ने बताया कि दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।