{"_id":"6220badb3b0046049c6bfeb1","slug":"fathepur-news-in-laws-accused-of-killing-daughter-fatehpur-news-knp6835274121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के चौरापर मजरे बुदवन में बुधवार को हुई एक विवाहिता के मौत के मामले में मायके पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी हैं। जिसमें ससुरालियों पर बेटी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करने और बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के मेड़ईपुर मजरे सरसई बुजुर्ग निवासी मुन्ना सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री कुसमा देवी की शादी 25 जून 2020 को अनिल सिंह निवासी चौरापर मजरे बुदवन के साथ की थी।
दो मार्च को कुसमा के देवर पंकज ने बताया कि बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। यह सुनकर वह और घरवाले बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां पर शव जमीन पर रखा हुआ था और फांसी का फंदा भी नहीं था।
विज्ञापन
शव पर चोट के निशान थे। इससे पहले परिजन कुछ फैसला करते ससुराली शव को लेकर नौबस्ता घाट चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
आरोप लगाया कि ससुर व देवर ने मिलकर बेटी के साथ मारपीट कर उसकी गला घोटकर हत्या करने के बाद इसे फांसी की घटना बताकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।