फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,husband's stomach was torn with an ax

कुल्हाड़ी से फाड़ डाला था पति का पेट

Mon, 15 Nov 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,husband's stomach was torn with an ax
हत्या में प्रयोग किए गये कल्हाड़ी व डांडा के साथ आरोपी पत्नी उमा देवी व प्रेमी राजकुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
औंग। थाना क्षेत्र के अकबरखेड़ा गांव में पति की हत्या कर शव छिपाने वाली महिला को पुलिस ने उसके मित्र के साथ सोमवार शाम कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आला कत्ल एक कुल्हाड़ी और डंडा बरामद किया है। मृतक पत्नी के नाजायज रिश्ते में बाधा बना था और मारपीट भी करता था। आरोपियों ने इसी वजह से हत्या करना कबूल किया है।
कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाने के भोजपुर निवासी सिंकू लोधी (28) की ससुराल औंग के अकबरखेड़ा गांव में थी। वह पत्नी उमा के साथ यहां रहता था।
सिंकू की पत्नी उमा देवी ने अपने मित्र राजकुमार पासवान के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुएं फेंका दिया था। कुएं से रविवार को शव बरामद होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने उमा देवी और राजकुमार से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि सिंकू दो माह पहले दिल्ली कमाने चला गया था। जहां से करवा चौथ पर लौटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पत्नी के राजकुमार से रिश्ते का पता लगा था। इस पर उसने विरोध किया। इस वजह से उमा ने सिंकू की हत्या करने की योजना बनाई। सिंकू को 10 नवंबर की रात शराब में नशीली दवाएं पिलाकर बेेहोश कर दिया।
इसके बाद दुपट्टे से उमा और राजकुमार ने सिंकू के हाथ पैर बांधे। कुल्हाड़ी से उमा ने सिंकू के पेट पर वार किया। डंडे से राजकुमार ने हमला किया। हत्या के बाद शव को भूसे की कोठरी में छिपाया। 12 नवंबर की रात उमा और राजकुमार शव को लादकर घर से करीब दो सौ मीटर दूर कुएं में फेंक दिया था।
मां के साथ जेल में रहेंगी तीनों बेटियां
कोर्ट के आदेश पर हत्यारोपी उमा के साथ उसकी बेटियों नेहा (8), शिवानी (5), चहर (3) भी जेल गए हैं। दरअसल पुलिस ने उमा के भाई राजकुमार और अन्य रिश्तेदारों की नेहा, शिवानी को सुपुर्दगी में देना चाहती थी। कोई भी कोर्ट के सामने सुपुर्दगी लेने को तैयार नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर तीनों बच्चियो को मां के साथ जेल भेजने का आदेश दिया।
कुएं में पुआल डाल शव छिपाने की कोशिश
कुएं में आरोपियों ने सिंकू के शव पर पुआल के ढेर फेंके थे। ताकि किसी को शव नहीं दिखे। कुएं के बाहर भी सात ढेर पुआल के मिले हैं। हत्यारोपियों ने पुआल के ढेर वहां पहुंचाए थे। उनका मकसद शव को आग लगाने के बाद कुएं में फेंकने का था।
शव निकालते समय उमा खेत में छिपकर देखती रही
अकबरखेड़ा गांव में पुलिस रविवार दोपहर कुएं से शव निकालने पहुंची थी। उस समय उमा देवी पास के एक मिर्च के खेत में बच्चियों को लेेकर बैठी थी। वह पूरा नजारा देखती रही। वहीं कन्नौज से मृतक के भाई चंचल ने उमा को फोन किया था।
उमा ने चंचल से सिंकू के तीन-चार दिनों से लापता होने की जानकारी दी थी। चंचल की ससुराल कल्यानपुर के समसाही गांव में हैं। चंचल के ससुरालियों को अकबरखेड़ा से किसी ने फोन पर उसके भाई की हत्या किए जाने की सूचना दी। वह नंबर में बाद में बंद हो गया।
महिला के बाकी दो साथी कहां गए
सिंकू हत्याकांड की रात महिला के साथ तीन लोग मौजूद होने की बात उसकी बेटी नेहा ने कही थी। नेहा की राजफाश में अहम भूमिका रही है। ऐसे में उसका बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुलिस ने मामले में महिला के साथ फिलहाल उसके प्रेमी के होने का ही दावा किया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला महिला एक रिश्तेदार और उसका एक साथी वारदात में शामिल थे।

रिश्तेदार का भी अक्सर महिला के घर आना-जाना था। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में कोई भी तथ्य सामने आए उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed