फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Girl raped, got abortion done

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात

Sun, 05 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Girl raped, got abortion done
फतेहपुर। युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म के युवक ने दो साल तक दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया और जबरन गर्भपात करा दिया। मामले की शिकायत पर युवती को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती शहर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसने बताया कि आरोपी राशिद खान शहर क्षेत्र के मुराइनटोला मोहल्ले का रहने वाला है। उसने अपने प्रेमजाल में उसे फंसाया फिर शादी करने का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

वह गर्भवती हो गई, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे शहर के लोधीगंज स्थित एक नर्सिंग होम लेकर गया और उसका जबरन गर्भपात करा दिया।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed