{"_id":"621285cfd0981009886ff94a","slug":"fathepur-news-fire-in-the-house-due-to-spark-household-ashes-fatehpur-news-knp6816948131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलगती राख की चिंगारी से आग लगने में गृहस्थी खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलगती राख की चिंगारी से आग लगने में गृहस्थी खाक
विज्ञापन
मैनाही डेरा गांव में आग लगने से जली गृहस्थी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक के मजरे मैनाही डेरा गांव में रविवार को राख में बची आग से निकली चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग देखकर ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारी गृहस्थी राख हो चुकी थी।
मैनाही डेरा गांव में ऊदल निषाद की पत्नी रामप्यारी रविवार सुबह करीब 10 बजे खाना बनाने के बाद खेत चली गई थी। इस दौरान चूल्हे की राख वह ढेर में छोड़ गई थी। उसके जाने के बाद हवा में उड़ी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
आग के विकराल होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने हैंडपंप से बाल्टी, डिब्बे में पानी भरकर और सबमर्सिबल पंप की सहायता से आग पर काबू पाया। इस बीच सूचना पर रामप्यारी खेत से घर पहुंची।
विज्ञापन
वह घर में रखा सामान देख कर वह बदहवास हो गई। रामप्यारी ने बताया कि पति सुबह मजदूरी करने गया था। आग लगने से घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल चावल, दाल, चना, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, गहने व 20 हजार नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन को घटना की सूचना दी है।