फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Farmers know the benefits of organic farming

कृषि मेले में किसानों ने जाना जैविक खेती के लाभ

Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Farmers know the benefits of organic farming
देवमई कृषि मेला का फीता काटकर शुभारंभ करते कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा। ऐरायां ब्लाक परिसर में बुधवार को आयोजित रबी गोष्ठी और कृषि मेले में किसानों को आयु दोगुनी करने और उन्नतशील जैविक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ ऐरायां ब्लाक प्रमुख अनुज प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने जैविक खेती करने पर बल देते हुए कहा कि जैविक खाद से पैदा होने वाला खाद्यान्न रोग रहित होता हैं। इनका भाव भी अधिक होता हैं।
विज्ञापन

जैविक विधि से बीजोपचार जीवामृत से उत्पादन के बारे में उन्होंने किसानों को जानकारी दी। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी बबलू कुमार ने पीकेवीवाई योजना, नमामि गंगे, खेत तालाब और भूसंरक्षण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य निरीक्षक पीके शुक्ला ने मछली पालन से अतिरिक्त लाभ की जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. भुवनेश ने पशु पालन पर जोर दिया। पराली प्रबंधन के लिए आए हुए किसानों को निशुल्क रेस्ट डीकंपोजर दवा बांटी गई।
पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के अभिलेखों में संशोधन किया गया। कृषि रक्षा विभाग ने छूट मिलने वाले बीजों की बिक्री की। इस मौके पर कृषि रक्षा इकाई प्रभारी केके सिंह, एडीओ कृषि हुबलाल, हरिश्चंद्र सिंह, दिनेश सिंह, नेमचंद्र, सुभाषचंद्र शुक्ला, गीता देवी, शिवनारायण आदि मौजूद रहे।
हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक हथगाम परिसर में कृषि मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने सभी किसानों को पराली नहीं जलाने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री ने की। प्रभारी बीज भंडार सुनील कुमार सिंह के संयोजन में किसानों को उर्वरक खादों से दूरी बनाते हुए ढैचा उगाकर खाद के रूप में प्रयोग करने को कहा गया।
उप निदेशक कृषि राम मिलन सिंह परिहार ने किसानों को मिल रही सब्सिडी के बारे में जानकारी दी और कहा कि सोलर पंप की नई व्यवस्था में सोलर पंप कनेक्टर लगाया गया है।

जिससे आटा, दाल, तेल की मिनी मिल भी लगाई जा सकती हैं। इस मौके पर बीडीओ एसएन सिंह, संतोष नेता, अरुण कुमार रावत, देशराज वर्मा, विनय कुमार आदि रहे।

हथगाम कृषि मेले में बोलते राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह। संवाद

हथगाम कृषि मेले में बोलते राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed