{"_id":"6207af4c11e13f4095204de2","slug":"fathepur-news-farmer-dies-in-suspicious-circumstances-fatehpur-news-knp680162231","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की ठंड लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की ठंड लगने से मौत
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराई के मजरे बुधईयापुर गांव में शनिवार सुबह किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी मोहन लोधी (55) रात को खेत में पानी लगाने गए थे। पत्नी गोलकी ने बताया कि पति भोर पहर करीब तीन बजे घर आए और सो गए थे। वह सुबह नहीं उठे। सुबह जगाने का प्रयास लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
उन्होंने आशंका जताई कि पति को ठंड लग गई होगी। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। मृतक की दो बेटी सलोनी (11), गरिमा (2) और तीन बेटे अर्पित (5), अभय (7), शिवशंकर (3) हैं। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।