{"_id":"615c9a768ebc3e9baf368b37","slug":"fathepur-news-explanation-sought-from-dfo-and-agriculture-officer-without-notice-fatehpur-news-knp656537160","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ व कृषि अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ व कृषि अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला रोजगार समिति की बैठक में डीएफओ व कृषि अधिकारी बिना सूचना अनुपस्थित रहे। जबकि उपायुक्त एनआरएलएम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, अधिशाषी अभियंता आरईएस, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एक्सईएन लघु सिंचाई देर से पहुंचे। इस पर डीएम ने खासी नाराजगी जताई। इसके साथ ही अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब कर लिया।
डीएम अपूर्वा दुबे ने बैठक में कहा कि रोजगार सृजन की दिशा में गतिशीलता लाएं। सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए व्यापक प्रचार कराया जाए।
आउटसोर्सिंग के जरिये होने वाली भर्तियों को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय अजीविका मिशन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, एक जिला एक उत्पाद योजना, माटी कला योजना, खाद्य प्रसंस्करण और मनरेगा आदि से लोगों को रोजगार मुहैया कराने के निर्देेश दिए।