फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Evaluation not auctioned, trees standing in tehsil given benches

मूल्यांकन न नीलामी, बेच दिया तहसील में खड़े पेड़

Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Evaluation not auctioned, trees standing in tehsil given benches
तहसील परिसर में खड़ी लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। पुराना तहसील भवन गिराकर नए भवन निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था ने हरे पेड़ नियम विरुद्ध बेच दिए। पेड़ों का न तो वन विभाग से मूल्यांकन कराया और न ही नीलामी हुई। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार ने पेड़ों की कटान को बंद कराया और ले जाई जा रही लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा करा लिया।
विज्ञापन

पुराना तहसील भवन गिराकर नए भवन का निर्माण होना है। भवन गिराने और नवीन निर्माण में कुछ पेड़ अवरोध थे। इन्हें हटाने का एसडीएम ने आदेश दिया था।
साहब का आदेश हुआ, तो कर्मचारियों ने नियम विरुद्ध यह पेड़ कटवा दिए और सीधे व्यापारियों को बेच दिया। कई ट्राली लकड़ी बेच भी दी गई। मामले की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार घनेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पेड़ों की कटान बंद कराई।
विज्ञापन

इसके साथ ही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली को तहसील परिसर में ही खड़ा करा दिया। उन्होंने नाजिर को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। फॉरेस्ट रेंजर आरएस सिंह ने बताया कि मामले में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार ही पेड़ों की बिक्री होगी। बेची गई लकड़ी वापस मंगाई जाएगी।

कटे पड़े तहसील परिसर के पेड़। संवाद

कटे पड़े तहसील परिसर के पेड़। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed