फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Elder brother had killed Nisha by slitting her throat

प्रेम प्रसंग के विध में बहन की बड़े भाई ने गला रेतकर की थी हत्या

Thu, 13 Jan 2022 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Elder brother had killed Nisha by slitting her throat
निशा देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग का विरोध करते हुए बड़े भाई ने बहन निशा की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह घर लौट आया था। हत्यारोपी करीब छह माह से क्राइम पेट्रोल सीरियल यू ट्यूब में देखता था। जिसे देखकर ही बहन की हत्या की योजना तैयार की थी।
विज्ञापन

ललौली प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने टीम के साथ गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कोर्राकनक एसबीआई बैंक के पास से किशोरी हत्याकांड के मामले में सूरज निषाद (18) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी के पास से आला कत्ल चाकू बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी सूरज ने कबूल किया कि गांव के अनुसूचित जाति के युवक से बहन निशा (17) का प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी रिश्ते में चचेरे भाई से बहन बातचीत करती थी। इस बात को लेकर वह कई बार बहन को समझा चुका था लेकिन वह नहीं मान रही थी। जिससे परिवार गांव वालों के बीच बेइज्जती महसूस करता था।
इसलिए उसने बहन को मारने की योजना बनाई। वह यू ट्यूब पर क्राइम पेट्रोल देखता था। सीरियल देखकर हत्या के तरीके खोजता रहता था। आठ जनवरी की सुबह बहन शौच के लिए गई थी।
बारिश की वजह से ग्रामीण अपने घरों में थे। वह चाकू लेकर बहन के पीछे गया। मलखान सिंह के खेत में बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद घर लौट गया। चाकू धोकर छिपा दिया। इसके बाद घरवालों के साथ फिर घटनास्थल पर पहुंचा था।
इत्तेफाक से मिला था ब्लेड
घटनास्थल पर एक ब्लेड बरामद हुआ था। ब्लेड फोरेंसिक टीम ने सुरक्षित किया था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया ब्लेड से हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में ब्लेड लेकर जाने की बात से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉर्प इंजरी होना आया। पुलिस मान रही कि घटनास्थल पर ब्लेड इत्तेफाक से मिला है।
यह हुई थी वारदात
ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक गांव की किशोरी आठ जनवरी की सुबह करीब सात बजे शौचक्रिया के लिए गई थी। उसकी सरसों के खेतों में गला रेतकर हत्या की गई थी। किशोरी का छाता, घड़ी, चप्पल, डिब्बा मौके पर पड़ा मिला था। किशोरी वापस घर नही लौटी तो उसे खोजने बुआ चंद्रकली खेत पहुंची थी। तभी हत्या का पता लगा था।
प्रेमी युवकों से मिला पुलिस को सुराग
पुलिस हत्याकांड में उलझी हुई थी। पुलिस ने पांच दिन पहले किशोरी से मारपीट करने वाले तीन युवकों को पकड़ा। उन युवकों ने कबूला कि किशोरी को उसके चचेरे भाई के साथ पकड़ा था। तब उनकी उनकी पिटाई की थी।
पुलिस ने चचेरे भाई को पकड़ा। उसने दूसरे प्रेमी के बारे में बताया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो किशोरी के पास मोबाइल होने का पता लगा। दूसरे प्रेमी ने यह भी बताया कि उसे और किशोरी को सूरज जान से मारने की धमकी दे चुका है।
उस नंबर की छानबीन शुरू की तो सिमकार्ड ही गायब था। मोबाइल सूरज से मिला। पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस की पूछताछ में सूरज ने सिमकार्ड तोड़ने की बात कबूल की। जिसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती गई। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर की जांच की।

कक्षा 12 का छात्र है आरोपी
आरोपी सूरज निषाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज बहुआ देहात में कक्षा 12 का छात्र है। उसका बड़ा भाई धर्मेंद्र निषाद बंगलुरु में मजदूरी करता है। आरोपी दूसरे नंबर का भाई था। निशा उसकी इकलौती बहन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed