फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dubai agent snatches gold of Lucknow's Saraf businessman crime

दुबई के एजेंट ने लखनऊ के सराफ कारोबारी का सोना हड़पा

Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dubai agent snatches gold of Lucknow's Saraf businessman  crime
बिंदकी। आभूषण निर्माण सामग्री और लाखों का सोना हड़प करने के मामले रविवार रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में लखनऊ के सराफा कारोबारी ने गाली गलौज व धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वाराणसी के रहने वाले मिथिलेश वर्मा लखनऊ के गोल्ड स्मिथ ईट फर्म के संचालक है। उन्होंने बिंदकी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के कापिल निवासी दुबई एजेंट दीपू पाल से उन्होंने लाखों की आभूषण निर्माण सामग्री और सोना मंगवाया था।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को एजेंट ने माल देने के लिए उन्हें बिंदकी बस स्टॉप में बुलाया। वह बस स्टॉप पहुंचे, जहां एजेंट नहीं मिला। उसकी जगह उसकी मां चमेली, बहन प्रीति और पत्नी से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे माल मांगा तो उन लोगों ने अपने रिश्तेदार राम खेलावन, रोहित, मोहित व अंशू पाल को बुला लिया। इन लोगों ने माल न देकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, धमकी का मामला दर्ज किया गया है। कारोबारी के बयान के बाद काफी चीजें स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed