{"_id":"61c0d4d07d6cb40fcd5d7fc4","slug":"fathepur-news-district-panchayat-members-asked-for-honorarium-fatehpur-news-knp670563015","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों ने मांगा मानदेय, ज्ञापन दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों ने मांगा मानदेय, ज्ञापन दिया
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला पंचायत सदस्य संघ ने मानदेय निर्धारण की मांग उठाई है। सोमवार को जिला पंचायत सदस्यों ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम अपूर्वा दुबे को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, प्रधानों को मानदेय देने की व्यवस्था है। लेकिन 50 हजार की आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले जिला पंचायत सदस्यों के लिए मानदेय की व्यवस्था नहीं है।
उन्हें 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए। जिला पंचायत सदस्यों को वाहन खरीदने के लिए 20 लाख तक ब्याज रहित ऋण दिलाया जाए। कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत सदस्य की मौत पर पांच लाख की आर्थिक मदद का प्रावधान है।
विज्ञापन
इसे बढ़ाकर 25 लाख किया जाए। उन्हें शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाएं। बैठक में शामिल होने का भत्ता 1500 से बढ़ाकर 5000 किया जाए। इस मौके पर अजय सिंह रिंकू लोहारी, चंद्रशेखर, राजनारायण सोनकर, मंजू सिंह, रामदेवी, शोभा देवी, महेश, दिलासा, ज्ञानमती, रामगोपाल निषाद, आराधना देवी आदि रहीं।