फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dip of faith in Ganga, donated

रद्घालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सामथ्य के अनुसार किया दान

Tue, 01 Feb 2022 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dip of faith in Ganga, donated
ओम घाट भिटौरा में गंगा स्नान करते श्रद्घालु। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। मंगलवार को मौनी अमावस्या पर सुबह से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। भिटौरा के ओमघाट और बलखंडी घाट समेत प्रमुख घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन-ध्यान और सूर्य देवता को जल अर्पित करने के बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार दान किया।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में माघ महीने की अमावस्या का खास महत्व है। विद्वानों के अनुसार इसदिन भगवान शिव और पितरों के साथ-साथ श्रीविष्णु का पूजन किया जाता है। मान्यता है की इसदिन मौन रहकर स्नान करने से सुख समृद्धि और मनो कामनाओं की पूर्ति होती है। मौनी का अर्थ मौन और मुनि से भी है, इसलिए मौन स्नान के बाद घरों में भी पूजन करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

विद्वानों के अनुसार मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान और दान करने से अनजाने में हुए पाप मिटते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पितृ दोष का भी निवारण होता है। जीवन में सफलता एवं उन्नति पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन दान पुण्य करना लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी को पितृ दोष हो तो ऐसा करने से परिवार में सुख, शांति रहती है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान दान का बहुत महत्व बताया गया है।
इसदिन सभी पवित्र नदियों खासकर गंगा नदी में स्नान करने से उत्तम पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ करने के समान फल मिलता है।

मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान दें, ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। वहीं यमुना नदी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed