{"_id":"621d05b34d9abb6d53465b0c","slug":"fathepur-news-devotee-killed-in-road-accident-15-injured-fatehpur-news-knp6829760160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक श्रद्घालु की मौत,12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक श्रद्घालु की मौत,12 घायल
विज्ञापन
हादसा स्थल पर छतिग्रस्त कार, खड़ी लोडर जिसमें सवार थे श्रद्घालु व लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
थरियांव (फतेहपुर)। थरियांव थाने के सामने हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं के खड़े लोडर में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही लोडर सवार कुछ श्रद्धालु उछलकर हाईवे पर जा गिरे। इस दौरान आए कंटेनर की चपेट में आने से एक वृद्ध श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें छह घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी हरिप्रसाद उर्फ बब्बन लोधी की बेटी अरुणा देवी की तबियत बिगड़ी रहती थी। परिवार ने बेटी की तबियत ठीक होने पर धाता थाने के परसिद्घपुर स्थित देव स्थान के दर्शन और पूजा-पाठ की मान्यता मांगी थी।
विज्ञापन
मान्यता पूरी होने पर हरिप्रसाद परिवार और रिश्तेदारों को लेकर सोमवार को धाता देव स्थान दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने थरियांव कस्बे में रहने वाले भाई हरिश्चंद्र को साथ लेने के लिए थाने के सामने लोडर रुकवाई।
चालक ने दाहिनी पट्टी पर अचानक लोडर रोक दी। इस दौरान कानपुर से प्रयागराज जा रही एक कार ने लोडर में पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगते ही लोडर में सवार श्रद्धालु उछलकर हाईवे पर गिरे।
इस बीच कार के पीछे आ रहे कंटेनर की चपेट में गयाप्रसाद (60) निवासी दिहुली चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। लोडर में भी एक साइड से कंटेनर की टक्कर लगी।
मृतक गया प्रसाद रिश्ते में हरिप्रसाद का बड़ा भाई था। हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जीप और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कमला शंकर यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह हुए दिहुली गांव के घायल
1- नीलम देवी (20) पुत्री शिवबाबू
2- अरूना (20)पुत्री हरिप्रसाद
3- किरन (15)पुत्री शिवकुमार
4- सलोनी (16)पुत्री दिनेश
5- वंदना (17)पुत्री रामराज
6- शिवानी (22) पुत्री जयकरन
7- सहोद्रा (28) पत्नी अनिल
8- होरीलाल (65)
9- अर्चना (8) पुत्री रामराज
10- नंदनी (4) पुत्री रामराज
11- खुशबू (10) पुत्री रोशन
12- लक्ष्मी (3) पुत्री हरिशंकर
13-पिकअप चालक कुलदीप मौर्य
14- सुशील (18)
15-बीपी सिंह (35)
ये हुए कानपुर रेफर
जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने सहोद्रा देवी, अरुणा देवी, नीलम, वंदना, किरन, अर्चना को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। इन घायलों में सहोद्रा की हालत गंभीर बताई गई है। जिला अस्पताल में अचानक मरीजों के पहुंचने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इमरजेंसी में दूसरे डॉक्टरों को भी बुलाना पड़ा। प्राइवेट एंबुलेंस चालक घायलों को कानपुर लेकर गए हैं।
टक्कर में कार के परखच्चे उड़े चालक बचा
कानपुर यशोदा नगर निवासी उत्कर्ष शुक्ला कार मालिक हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू खाने-पीने के सामान के थोक विक्रेता हैं। वह काम के सिलसिले में प्रयागराज जा रहे थे। हाईवे पर दाहिनी पट्टी पर जा रहे थे। इस दौरान लोडर चालक ने अचानक दाहिनी साइड में आकर रोक दिया। इस कारण हादसा हुआ है और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से किसी तरह उनकी जान बची। उन्हें चेहरे और शरीर पर हल्की चोट आई है। टक्कर के बाद पूरब दिशा की ओर खड़ा लोडर पश्चिम की तरफ मुड़ गया। लोडर में पीछे बैठे लोग खुद को संभाल नहीं सके। लोडर का डाला टूटने से सड़क पर गिरे। तभी कंटेनर आ गया।
सड़क पर तड़पते दिखे घायल
हादसे के बाद हाईवे पर चीख पुकार मच गई। गया प्रसाद और सहोद्रा देवी कंटेनर के नीचे पड़े थे। चालक के ब्रेक लगाने से काफी दूर तक कंटेनर घिसटता गया। सहोद्रा टायर के नीचे आने से बच गई। वहीं पुलिस के पहुंचने तक अन्य लोग हाईवे पर तड़पते दिखे। उन्हें देखकर आसपास के लोग पहुंचे और राहत पहुंचाने का प्रयास किया।
आधे घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ
सड़क हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बीच रोड पर कंटेनर और लोडर खड़े होने तथा घायलों के पड़े होने के कारण यह स्थिति बनीं। इस दौरान प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहनों को भी रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। वाहनों और घायलों के हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका।

हादसा स्थल से घायल को उपचार के लिए ले जाते लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

लि अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR