{"_id":"61f7debb2e3ed2445c440c4f","slug":"fathepur-news-death-of-a-farmer-who-went-to-apply-water-in-the-field-fatehpur-news-knp678030554","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। खेतों में पानी लगाने गए किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह घर लौट कर आया, तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेलावन निवासी शोभालाल (45) रविवार की रात अपने खेत में पानी लगाने गया था। आशंका है कि इस दौरान उन्हें ठंड लग गई। तबीयत खराब होने पर वह सोमवार की भोर घर पहुंचे।
इसके बाद परिजनों ने कुछ घरेलू उपचार किया। जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों बताया कि ठंड लगने से किसान की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।