फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dead body of youth found in Ramganga canal

रामगंगा नहर से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव

Sun, 27 Feb 2022 04:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dead body of youth found in Ramganga canal
मौहार के पास पुल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर मौहार नहर पुल पर रविवार को एक युवक का शव फंसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन

तो पानी के तेज बहाव के चलते शव करीब एक किमी तक बहता चला गया। पुलिस नहर किनारे शव के पीछे दौड़ती दिखी। नदी से शव को बाहर निकाला गया और मोर्च्युरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

रामगंगा नहर मौहार पुल के पास से गुजरी है। रविवार को पुल के पास दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पीआरवी और कल्यानपुर थाने का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने शव को निकालने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव में शव बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में शव तेज गति से बह रहा था। शव को पकड़ने के लिए पुलिस को करीब एक किमी तक पीछा करना पड़ा। परिहारन डेरा गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे के पास शव को रोका जा सका।
थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव कई दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 40 साल के आसपास है। मृतक के दाहिने हाथ में जय माता जी गुदा हुआ है। हाथ में कलावा बंधा है।

सफेद रंग की बनियान, काली शर्ट पहने है। शव को मोर्च्युरी हाउस में रखा गया है। शिनाख्त के लिए तीन दिन तक शव को रोका जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed