फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Dead bodies of mother and daughter found hanging in suspicious circumstances

शराबी पति से तंग पत्नी ने बेटी संग फांसी लगा दी जान

Thu, 24 Feb 2022 05:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Dead bodies of mother and daughter found hanging in suspicious circumstances
सीमा की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के आंबी गांव में बुधवार रात एक मां-बेटी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। मामले में मृतका की बड़ी बेटी ने पिता पर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आंबी गांव निवासी गया प्रसाद पाल शराब का लती है। उसकी पत्नी आशा देवी (47) कृषि और मजदूरी करके अपने बेटी सीमा (16) और चार बेटों का गुजर-बसर करती थी।
गया प्रसाद के पिता रामसहांय ने बताया कि बुधवार शाम को बहू और पौत्री सीमा खाने के बाद अंदर कमरे में सोये थे। वह पत्नी रामरती और पौत्रों के साथ बाहर छप्पर के नीचे सोया था।
विज्ञापन

जबकि बेटा गया प्रसाद मैदान में सो रहा था। रामरती की सुबह नींद खुली। तो उसने देखा कि बहू और पौत्री कमरे से बाहर नहीं निकले हैं। इस पर उसने कमरे में जाकर देखा, तो बहू और पौत्री सीमा के शव फांसी के फंदे पर धन्नी के सहारे लटक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चीख पड़ी, तो परिजन जाग गए और मौके पर पहुंचे। कमरे में प्लास्टिक की बाल्टी और कुर्सी पड़ी थी। जबकि कमरे के आगे वाला दरवाजा बंद था पीछे वाला दरवाजा खुला हुआ था।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक तौर पर उनके आत्महत्या करने की बात कही। सूचना पर मृतका की बड़ी विवाहिता बेटी सुमन गांव पहुंची। उसने पिता पर मां और बहन को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया।

उसने कहा कि पिता शराब के नशे में अक्सर मां के साथ मारपीट और विवाद करते थे। मां के चरित्र पर लांछन लगाते थे। पिता की प्रताड़ना से मां तंग आ चुकी थी।
थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता फांसी लटककर आत्महत्या करने का मामला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। पति गया प्रसाद को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। उसने घरेलू बातों को लेकर बुधवार रात विवाद होने की बात कही है।

आशा देवी की फाइल फोटो। संवाद

आशा देवी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed