फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cow slaughter case on two, one accused arrested

दो पर गोकशी का मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cow slaughter case on two, one accused arrested
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के निबाहरा मोहल्ले से गोवंश चुराने के बाद गोकशी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

निबाहरा मोहल्ला निवासी उसमान की गाय रविवार को चोरी हो गई थी। वह खोजबीन में जुटे थे। उन्हें मोहल्ले के ही सगे भाइयों के पास गाय होने का पता चला।
गाय के बारे में जब दोनों से पूछताछ की गई तो कोई जवाब नहीं मिला। गुरुवार को मोहल्ले के कुछ लोगों को मैदान की तरफ गाय के अवशेष मिले।
उसमान ने मोहल्ले के आसिफ उर्फ बब्बू और इस्तियाक पर गाय चोरी करने और गोकशी का आरोप लगाया। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आसिफ को पकड़ लिया। दूसरा आरोपी इस्तियाक भाग निकला। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed