फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cousin hit by HT line, one dead

एचटी लाइन की चचेरे भाई चपेट में आए,एक की मौत

Fri, 08 Oct 2021 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cousin hit by HT line, one dead
मुन्ना की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हसवा। आवास निर्माण के लिए बन रहे पिलर को सेट कराते समय पिलर घर के किनारे से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गया। इस कारण करंट लगने से पिलर पकड़े चचेरे भाई चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा झुलस गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गांव निवासी मुन्ना अली को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन हुआ है। वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। शुक्रवार को पिलर लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

जिसे राजमिस्त्री सेट कर रहा था। इस दौरान खेत से मुन्ना का चचेरा भाई रईस अहमद धान काटकर लौट रहा था। उसे देख कर मुन्ना ने पिलर खड़ा कराने में उससे मदद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के कहने पर रईस और उसका छोटा भाई सादिक पिलर खड़ा कराने लगे। इस दौरान पिलर गांव को आई 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन से टकरा गया। तार से टकराते ही सरिया में करंट दौड़ गया। हादसे में सादिक गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि रईस की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रधान नीरज यादव ने पुलिस और बिजली कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। इधर पति की मौत से पत्नी रजबुल निशा बेहाल हो गई। मृतक के तीन पुत्र शनी, इरफान, रफीक व पुत्री खुशी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी प्रभारी अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

झूलते तार बने हादसे का कारण
मिचकी गांव में अंदर से निकली हाइटेंशन लाइन फरीदपुर फीडर से आई है। जो कि गांव किनारे रखे ट्रांसफार्मर को जाती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की है लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। जेई पियूष सोनकर ने बताया कि तारों की जानकारी नहीं है। शीघ्र ही तारों को बदला जाएगा।

मौके पर जांच करते हसवा चौकी प्रभारी अनिरुद्ध दुबे। संवाद

मौके पर जांच करते हसवा चौकी प्रभारी अनिरुद्ध दुबे। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed