फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Convenience: You will be able to travel in trains without reservation again

सहूलियत: ट्रेनों में फिर से बिना रिजर्वेशन के शुरू हो सकेगी यात्रा

Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Convenience: You will be able to travel in trains without reservation again
रेलवे स्टेशन फतेहपुर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कोरोना काल के बाद से लंबी दूरी की ट्रेनों में बिना आरक्षण सफर बंद है, लेकिन अब ये फिर से शुरू हो जा रहा है। रेल प्रशासन ने गाड़ियों में पहले की तरह अनारक्षित कोच लगाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। अग्रिम आरक्षण समय पूरा होने के बाद ही यह व्यवस्था फिर से बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

20 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके तीन महीने बाद रेलवे ने ट्रेनों को फिर से पटरी पर उतारा था, लेकिन स्पेशल ट्रेन ही चलाई थी।
विज्ञापन

इसमें यात्रियों को आरक्षण के साथ-साथ स्पेशल ट्रेन का चार्ज भी अलग से देना होता था। स्पेशल ट्रेनें पुरानी गाड़ियों के नंबर बदल कर चलाई गई थीं। इसके बाद पिछले तीन महीने से आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी दूरी की ट्रेनों में ही यात्रियों को अनारक्षित यात्रा करने की सुविधा दी थी। ऐसे में फतेहपुर से कानपुर, प्रयागराज तक ही बिना आरक्षण यात्रा की जा सकती है, लेकिन अब लंबी दूरी की गाड़ियों में भी पहले की तरह अनारिक्षत कोच लगाए जाएंगे।

इसके लिए रेलवे बोर्ड के पैसेंजर मार्केटिंग डायरेक्टर विपुल सिंघल ने रेलवे के सभी जोनों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि यह व्यवस्था 120 दिन के अग्रिम आरक्षण समय समाप्त होने के बाद ही लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed