फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Connection taken but bill not given

कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा करना भूले सवा लाख उपभोक्ता.

Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Connection taken but bill not given
फतेहपुर। जिले में 1.26 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिल जमा नहीं किया है। अब गर्मी का मौसम आने के कारण लाइनलॉस बढ़ गया है। जिससे बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। इसके लिए अब लाइनमैनों को लगाया गया है, जो फाल्ट सही करने के साथ-साथ बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने दो श्रेणी के बकायेदारों को चिह्नित किया है। इसमें वह उपभोक्ता रखे गए हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अभी तक एक बार भी बिजली का बिल जमा नहीं किया है। दूसरे ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका दो किलोवॉट से अधिक का कनेक्शन है और 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है।
विज्ञापन

इनसे बिल वसूलने के लिए पहले शासन स्तर से ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दी गई। कैंप लगाकर बिल जमा कराने के लिए विद्युत विभाग की टीमें लगाई गईं। इसके बाद भी एक लाख 26 हजार 835 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अप्रैल 2017 से अब तक कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दो किलोवाट से अधिक का कनेक्शन लेने और 10 हजार से रुपये से अधिक बकाया वाले 16106 उपभोक्ता हैं। इनसे वसूली करने के लिए अब लाइनमैन लगाए गए हैं, जो फाल्ट सही करने जाएंगे। वहां पर बकायेदारों से बिजली का बिल जमा कराने के लिए कहेंगे। इसकी रिपोर्ट भी उन्हें रोज देनी होगी।
बढ़ा लाइनलॉस, अधिकारी परेशान
बिजली के बिल की कम वसूली और फीडरों में बढ़ते लोड ने अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। जिले के 217 फीडरों में 30 पर लाइनलॉस 70 से 81 फीसदी पहुंच गया है। 150 फीडर ऐसे हैं, जिनमें 55 से 70 फीसदी लाइनलॉस है। ऐसे में बिजली बिल की कम वसूली और बढ़ते लाइनलॉस ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
लाइनलॉस के कारण लो-वोल्टेज की समस्या
लाइनलॉस के कारण ही लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। ट्यूबवेलों में 440 वोल्टेज के बदले 200 वोल्टेज ही आ रहा है। ऐसे में ट्यूबवेलों से पानी निकलना बंद हो गया है। लो-वोल्टेज की समस्या से सबसे ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।

खंडवार बिजली बिल न जमा करने वालों की संख्या
विद्युत वितरण खंड - उपभोक्ताओं की संख्या
प्रथम फतेहपुर - 43435
द्वितीय बिंदकी - 32900
तृतीय खागा - 50500
दो किलोवाट व 10 हजार से अधिक के उपभोक्ता
विद्युत वितरण खंड - उपभोक्ताओं की संख्या
प्रथम फतेहपुर - 6729
द्वितीय बिंदकी - 4308
तृतीय खागा - 5069
जिन लोगों का बिजली बिल 10 हजार से अधिक बकाया है। इसके साथ ही कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जिन उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया है। उनसे बिल वसूली के लिए अवर अभियंताओं के साथ उपकेंद्र के लाइनमैनों को लगाया गया है। राजस्व कम आने और लाइनलॉस बढ़ना चिंता का विषय है। - राकेश पांडेय, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed