{"_id":"61d98c3a046d250a4340e9bf","slug":"fathepur-news-cheating-of-four-lakh-45-thousand-by-pretending-to-dealership-fatehpur-news-knp6741739196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलरशिप का झांसा देकर चार लाख 45 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलरशिप का झांसा देकर चार लाख 45 हजार की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। बिस्किट कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों की ठगी की गई। जालसाजी के शिकार युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर सुलतानपुर घोष पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी अविनाश द्विवेदी ने बताया कि 13 नवंबर 2021 को उसके फोन पर एक कॉल आया। फोन पर एक ब्रांडेड बिस्किट कंपनी की डीलरशिप दिलाने की बात सामने वाले ने की।
उसके कुछ दिन बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। डीलरशिप लेने के लिए सिक्योरिटी के रूप में चार लाख 45 हजार रुपये जमा करने को कहा। झांसे में आकर उसने अलग-अलग तारीखों में चार लाख 45 हजार रुपया फोन करने वाले के खाते में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद फोन करने वाले युवक ने फोन बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राज किशोर ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोबाइल नंबर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।