{"_id":"603b943c8ebc3ee9125398d6","slug":"fathepur-news-cheated-14-lac-20-thoushand-property-deler-sell-plot-fatehpur-news-knp6146195164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बेचने का झांसा देकर 14 लाख 20 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बेचने का झांसा देकर 14 लाख 20 हजार की ठगी
विज्ञापन
पीड़ित सुशीला। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कीमती प्लाट के बैनामे से पहले एडवांस पैसा एक प्रापर्टी डीलर ने हड़प लिया और बैनामा करने से इंकार कर दिया। लाखों की रकम डूब जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। मामले में महिला ने एसपी से शिकायत की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी सुशीला सिंह पत्नी स्व.रामदेव सिंह ने रविवार को एसपी से मामले की शिकायत की है।
उसने बताया कि शकुन नगर निवासी प्रापर्टी डीलर से दो साल पहले मलाका रोड स्थित प्लाटों का सौदा हुआ था। साल 2019 में उसने दो प्लाट खरीदने के एवज में 14 लाख 20 हजार रुपये एडवांस प्रापर्टी डीलर को दिए थे।
इसके बदले में प्रापर्टी कारोबारी ने चेक भी दी थी। मामले में छह माह में बैनामा कराने की बात तय हुई थी।
आरोप है कि उसने प्रापर्टी डीलर से समय पूरा होने पर प्लाटों का बैनामा करने की बात कही, तब तभी प्रापर्टी डीलर पलट गया।
उसने बैनामा करने से इंकार कर दिया। उस चेक को बैंक में लगाया, तो वह बाउंस हो गया। उसने यह बात प्रापर्टी डीलर से कही, तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया है।