फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Cash and beer theft by breaking the lock

ताला तोड़कर नगदी और बीयर चोरी

Sun, 30 Jan 2022 05:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Cash and beer theft by breaking the lock
लोधीगंज में शराब की दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार रात नकदी और बीयर चोरी कर ली। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी तोड़ डाला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। कैमरे के रिकार्डर को सुरक्षित रखवाया है। घटनास्थल से 50 मीटर दूरी पर पुलिस का पिकेट प्वाइंट भी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज हाईवे पर बीयर की दुकान है। सेल्समैन विवेक सिंह रविवार सुबह करीब दस बजे दुकान खोलने पहुंचा। उसने शटर के ताले टूटे देखकर अनुज्ञापी सीमू सिंह और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शटर के बाहर लोहे की रॉड पड़ी थी। संभावना जताई गई कि चोरों ने रॉड से ही ताले तोड़े और सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह ने दुकान का शटर खुलवाया, तो अंदर गुल्लक टूटी पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन ने बताया कि गुल्लक तोड़कर चोर बिक्री की रकम 55 हजार रुपये और करीब आठ हजार रुपये कीमत की बीयर चोर चुरा ले गए हैं। कैमरे का डीवीआर भी चोरों ने तोड़ डाला है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed