फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Case filed for missing dead body after killing elderly

बुजुर्ग की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Case filed for missing dead body after killing elderly
फतेहपुर। लापता बुजुर्ग की हत्या कर शव गायब करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। लापता बुजुर्ग के बेटे ने एक महिला और उसके परिजनों पर संपत्ति हड़पने के इरादे से हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी निवासी लाखन सिंह ने बताया कि उसके नाना को पुत्र नहीं थे। इसलिए पिता केल करन सिंह परिवार समेत कुसुंभी में आकर बस गए थे।
उसके पिता के शहर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व.जागेश्वर से अवैध संबंध थे। इसी वजह से पिता का अक्सर उनके घर आना-जाना रहता था।
विज्ञापन

सावित्री की बेटी की शादी मध्यप्रदेश के सतना सभापुर बबुरहा निवासी गया सिंह के साथ हुई थी। उसकी मां की सात दिसंबर 2020 को मौत हो गई थी।
पिता की चल और अचल संपत्ति पर सावित्री देवी की नीयत खराब है। सावित्री ने अपने भाईयों जोनिहा कस्बा निवासी मलखान सिंह, सुल्तान सिंह, ओमकार सिंह और दामाद गया सिंह, विजय सिंह के साथ साजिश रचकर पिता केल करन सिंह को माघ मेले में कल्पवास के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कल्पवास को प्रयागराज जाने की बात कही। तो वह लोग 14 फरवरी को पिता को सावित्री के घर छोड़ गए। उस समय सावित्री के घर उसके भाई और दामाद मौजूद थे।
15 दिन बीतने पर पिता नहीं लौटे तो वह छह मार्च को सावित्री के घर पहुंचा। जहां पिता के बारे में सावित्री से पूछताछ की। तो उन लोगों ने अनिभिज्ञता जताई और गाली गलौज कर उसे भगा दिया।

आरोप है कि उन लोगों ने पिता की संपत्ति हथियाने के लिए उनकी हत्या कर शव को गायब किया है। मामले की कोतवाली में शिकायत की गई थी। कोई सुनवाई नहीं होने पर लाखन सिंह ने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed