{"_id":"61f92e32c5c78759921256ba","slug":"fathepur-news-bike-rider-and-woman-died-in-accident-fatehpur-news-knp6782152160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक और महिला की मौत
विज्ञापन
मर्च्यूरी हाउस में गमगीन खड़े दिनेश के परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में रायबरेली जिले के बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के जरिये परिजनों को हादसे की खबर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रायबरेली जिले के डलमऊ थानाक्षेत्र के नरसवां गांव निवासी साधना सविता (35) को बवासीर (पाइल्स) की बीमारी से पीड़ित थी। वह आयुर्वेदिक दवा लेने के लिए मंगलवार सुबह पड़ोसी सुनील पटेल (27) के साथ वाहिदपुर गांव आ रही थी।
बेरागढ़ीवा के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। बाइक चला रहा सुनील उसी वाहन की चपेट में आने से कुचल गया।
विज्ञापन
महिला की सिर में भी गंभीर चोट लगी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को मौके पर मृत पाया। मृतक सुनील के मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी।
थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ है। बाइक चालक सुनील हेलमेट पहने हुए था। मृतका के देवर गिरीश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मृतका का पति दो माह पहले दुबई गया
मृतका का पति राम सिंह सविता दुबई में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो माह पहले ही गया है। हादसे की परिजनों ने पति को खबर दी है। मृतका साधना की दो बेटियां महक (10) और गुनगुन (4) हैं। हादसे से परिवार का हाल बेहाल हो गया।
वहीं पड़ोसी सुनील पटेल पुणे में हलवाई में काम करता था। वह 13 जनवरी को गांव आया था। पड़ोसी होने के नाते महिला को दवा दिलाने जा रहा था। युवक के पिता दिनेश की कई साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद युवक मां भोली देवी, बहन कल्पना, छोटे भाई अनिल का सहारा था।

मोच्युर्री हाउस में गमगीन बैठीं मृतक साधना के परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR