{"_id":"61bb8c11ad4f1662207bca36","slug":"fathepur-news-beaten-up-the-married-woman-tore-her-clothes-fatehpur-news-knp669806988","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, कपड़रे फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, कपड़रे फाड़े
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से भगा दिया। महिला के पिता ने कोतवाली में सात ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी करीब नौ साल पहले कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के असवा नगर निवासी अनिरुद्ध सिंह से हुई थी।
महिला के पिता ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में 15 लाख रुपये की मांग लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे थे। मांग न पूरी होने के चलते 12 दिसंबर को बेटी को उसके पति अनिरूद्ध सिंह, सास कुसुमा देवी, चचिया ससुर वंश गोपाल, चचिया जेठ रमेश, राहुल, भतीजे दिग्विजय, नंदोई जगत सिंह निवासी असवार नगर कानपुर नगर ने मारापीटा।
विज्ञापन
इस दौरान पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। घर से भगा दिया और वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है।