फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Bad words of MLA, told JE you are hungry for shoes...

विधायक के बिगड़े बोल, जेई से कहा तुम जूतों के भूखे हो...

Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Bad words of MLA, told JE you are hungry for shoes...
कोतवाल से बात करते जेई संगठन के लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गाजीपुर उपकेंद्र में तैनात जेई हरिकेश से अभद्र भाषा में बातचीत किए जाने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक विधायक ने जेई को कहा कि तुम जूतों के भूखे हो।
विज्ञापन

इसके अलावा हर बात पर जेई को गाली दी। विधायक की फोन पर की बातचीत में जेई और लाइनमैनों पर आम जन से वसूली का भी आरोप लगाया है। जेई और उनके संगठन के लोगों ने कोतवाली में मंगलवार रात विधायक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर शांत किया है। अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

जेई हरिकेश ने भाजपा के एक विधायक पर आरोप लगाया है कि विधायक गलत कार्य के लिए दबाव बनाते हैं। उनसे नियम के अनुसार कार्य करने की बात कही, तो फोन पर गाली गलौज की और लात घूसों से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 10-12 लड़कों को भी भेजकर पिटवाने की धमकी दी गई। फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई है। घटना से जेई और उसका परिवार दहशत में है।
साथी जेई से अभद्रता के मामले को लेकर सभी अवर अभियंता लामबंद हो गए और पूरा संगठन देर रात कोतवाली जा पहुंचा। कोतवाली परिसर में नारेबाजी की। कोतवाल अनूप सिंह ने समझा कर उन्हें शांत किया और जांच का भरोसा दिया है। कोतवाल ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कार्रवाई होगी।

कोतवाली के बाहर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते जेई संगठन के लोग। संवाद

कोतवाली के बाहर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते जेई संगठन के लोग। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed