फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Aunt and niece die by drowning in Yamuna

यमुना नदी में भतीजी डूबी, बचाने में बुआ की भी मौत

Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Aunt and niece die by drowning in Yamuna
नौशीन फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
अमौली (फतेहपुर)। यमुना में डूब रही भतीजी को बचाने की कोशिश में शुक्रवार को बुआ की भी डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर जाल डालकर खोजबीन के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।
विज्ञापन

हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और परिवार को धैर्य बंधाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
चांदपुर थानाक्षेत्र के आवाजीपुर गांव निवासी इरशाद खान की बुजुर्ग मां सहीरून खातून का गुरुवार को इंतकाल हो गया था। इरशाद की बहन केसरी खातून अपनी बेटी नौशीन (18) को लेकर मां के अंतिम संस्कार में आई थी।
विज्ञापन

यह लोग बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव के रहने वाले हैं। नौशीन का पिता गयासुद्दीन मुंबई में रहता है। नौशीन आवाजीपुर गांव में रहने वाले मौसरे भाई तौफीस खान की पुत्री सिदरा (10) और मौसी मौसमा के साथ यमुना में नहाने गई थी। आवाजीपुर गांव से करीब 700 मीटर पर यमुना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौफीस खान ने बताया कि अचानक गहराई में चले जाने से सिदरा डूबने लगी। यह देख नौशीन उसे बचाने के लिए यमुना में कूद गई। दोनों के डूबने की खबर मौसमा ने परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलते ही गांव से लोगों की भीड़ पहुंच गई।
गांव के आवेश खान और परवेश खान ने काफी खोजबीन की। इसके बाद हमीरपुर भौंरा घाट के नाविक पहुंच गए। नाविकों ने जाल डालकर खोजबीन चालू की। इसके बाद गहराई में डूबे शव बाहर निकाले जा सके।
दोनों को अमौली सीएचसी लेकर जाने लगे। कुछ लोगों ने मौत होने के बारे में बताया। इसके बाद शवों को गांव ले गए। सूचना पर एसडीएम अवधेश निगम और थानाध्यक्ष योगेश सिंह पहुंचे।

एसडीएम ने परिवार को सांत्वना दी। हादसे से सिदरा की मां जेहदा खातून बदहवास दिखी। उसकी एक छोटी बेटी इफा और बेटा आतिश है। रिश्ते में केसरी खातून और तौफीस की मां रेशमा खातून सगी बहनें है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

सिदरा खातून फाइल फोटो

सिदरा खातून फाइल फोटो- फोटो : FATEHPUR

मृतक के परिजनों के साथ बैठे एसडीएम अवधेश निगम

मृतक के परिजनों के साथ बैठे एसडीएम अवधेश निगम- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed