फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Arrested two Maulana who arrived with children from Bihar

बिहार से बच्चों को लेकर पहुंचे दो मौलानाओं को पकड़ा

Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Arrested two Maulana who arrived with children from Bihar
रेलवे स्टेशन में बात करते मौलाना। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बिहार से बच्चों को मदरसे में पढ़ाने के लिए लेकर आए दो मौलानाओं को रविवार शाम जीआरपी ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बच्चों को बाल कल्याण समिति भेजा गया है। पुलिस ने उनके परिवार के लोगों को बुलाया है।
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया निवासी दानिश आलम और मोहम्मद मुज्ज्मिल बिंदकी कोतवाली अंतर्गत जिगनी गांव के मदरसा के मौलाना हैं। करीब डेढ़ साल बाद वह रविवार को मदरसा लौट रहे थे।
विज्ञापन

वह दोनों नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से पूर्णिया के 10 बच्चों को लेकर स्टेशन पहुंचे। इस बीच चाइल्ड लाइन के अजय चौहान ने संदिग्ध जानकर जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी एसओ अरविंद कुमार सरोज पहुंचे और छानबीन चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति को भेजा गया और मौलानाओं को छोड़ दिया गया। एसओ अरविंद सरोज ने बताया परिजनों के आने के बाद बच्चों की तस्दीक की जाएगी। परिजनों के मुताबिक कार्रवाई होगी।

स्टेशन में मौजूद मौलानाओं के साथ आए बच्चे। संवाद

स्टेशन में मौजूद मौलानाओं के साथ आए बच्चे। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed