फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Amazing police station: 50 villages, 58 HS, zero FIR

गजब का थाना: 50 गांव, 58 एचएस, जीरो एफआईआर

Wed, 05 Jan 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Amazing police station: 50 villages, 58 HS, zero FIR
थाना जाफरगंज। संवाद - फोटो : FATEHPUR
खागा/जाफरगंज। यमुना किनारे का जाफरगंज थाना...शानदार, जबरदस्त। यहां की शान निराली है। एक ओर जहां दूसरे थानों में साल की शुरूआत गुडवर्क और इसके बाद आपराधिक घटनाओं से हुई है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार की दोपहर तक जाफरगंज थाना क्षेत्र में रामराज्य जैसी सुखद कल्पना का एहसास हुआ। 50 गांव, 58 हिस्ट्रीशीटर वाले इस थाने में ऐसी कोई घटना या दुर्घटना नहीं हुई, जिसकी एफआईआर पुलिस को दर्ज करनी पडे़।
विज्ञापन

जनपद के 20 थानों में से 15 थानों की पहली एफआईआर गुडवर्क लिखी गई है। जबकि दो थानों में एक्सीडेंट, एक में निर्माण तोड़ने व एक में घर में घुसकर गाली-गलौज का मुकदमा लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन थानों में एक थाना जाफरगंज ऐसा था, जहां न तो गुडवर्क हुआ और न ही कोई आपराधिक घटना या दुर्घटना। यह सिलसिला मंगलवार चार जनवरी की दोपहर तक जारी रहा।
थाने जाकर जब बातचीत की गई, तो पता चला कि अभी कोई एफआईआर नहीं लिखी गई है। हालांकि तीन जनवरी की शाम एक एनसीआर जरूर लिखी गई।
जो गंगौली गांव की रहने वाली सरोजा देवी ने दर्ज एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई थी। जो केवल गाली-गलौज की थी। वर्ष 2021 में इस थाने में कुल एफआईआर की संख्या 146 थी। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक कोई एफआईआर लिखाने नहीं आया है।
वर्ष 2021 में हर जुबां पर था जाफरगंज
जाफरगंज थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपनी पत्नी को साजिश करते हुए चित्रकूट ले गया। वहां गर्भवती पत्नी को चित्रकूट के सती अनुसुइया के जंगल ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं उसके बालों को रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया गया था। ताकि जानवर उसके शव को जंगल से बाहर न खींच लाए।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिजौली गांव में पुलिस ने छापा मारी कर डेढ़ ट्राली देशी शराब बरामद की थी। यह शराब स्थानीय स्तर पर बनाई जा रही थी। इसे बनाने वाले थाने के आसपास भी देखे जाते थे। पुलिस ने इस गिरोह की जड़ें खोदी तो कई चेहरे सामने आए और पुलिस ने उन पर कार्रवाई भी की थी।

अफसर के यहां फायरिंग व लूटपाट
सुल्तानगढ़ निवासी सुधाकर शुक्ला जो आयकर अधिकारी हैं और लखनऊ में तैनात हैं। उनके घर पर बदमाशों ने फायरिंग करके लूटपाट की गई थी। इसमें ग्रामीणों ने जहानाबाद के एक बदमाश को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। इस घटना में भी जाफरगंज काफी चर्चा में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed