{"_id":"6186cb30914ee7068378f75a","slug":"fathepur-news-adarsh-pond-in-bad-shape-even-after-spending-lakhs-fatehpur-news-knp662171152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों खर्च के बाद आदर्श तालाब हो रहा बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों खर्च के बाद आदर्श तालाब हो रहा बदहाल
विज्ञापन
दुर्दशा का शिकार महरहा गांव का आदर्श तालाब। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। महरहा गांव के आदर्श तालाब के सुंदरीकरण में खर्च लाखों रुपये पानी में चले गए हैं। चारों तरफ लगाई गई रेलिंग गायब हो चुकी है। आसपास घास और झाड़ियां खड़ी हो गई है।
मलवां ब्लाक के महरहा में 10 साल पहले आदर्श तालाब का निर्माण हुआ था। इसके सुंदरीकरण में दो लाख खर्च हुए थे। इसमें तालाब की सफाई, सीढ़ियों का निर्माण, लाइट, तालाब के चारों ओर रेलिंग, गेट का निर्माण शामिल था।
वर्तमान में यह तालाब जीर्णशीर्ण होने की स्थिति में है। तालाब के पानी में काई जमा है और गंदगी फैली है। सीढ़ियां टूट चुकी हैं। तालाब के चारों तरफ लगाई गई रेलिंग और गेट का कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन
इस तालाब का पानी जानवरों के पीने लायक भी नहीं है। बीडीओ गोपीनाथ पाठक ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कराई जाएगी। तालाब का दोबारा सुंदरीकरण कराया जाएगा।